प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन धारक बैंक खाते से लिंक कराएं आधार- डीएसओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शनधारकों को सब्सिडी का भुगतान उनके बैंक खातों में गैस कम्पनियों द्वारा किया जाता है, जिसके लिये लाभार्थी का आधार उसके बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है, किन्तु अभी भी जनपद में 48275 गैस कनेक्शनधारकों के बैंक खातों से आधार लिंक नहीं है। इस संदर्भ में खाद्यायुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रट कुशीनगर में 21अगस्त 2023 को सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, एल०पी०जी० समन्वयक, गैस एजेन्सी संचालकों, आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों को उक्त कार्य विशेष अभियान के तहत 15 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में इण्डियन ऑयल की 41, भारत पेट्रोलियम के 22 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 34 एजेन्सियां है। जनपद में उज्ज्वला योजना के 300912 कनेक्शनधारी हैं, इनमें से 47487 गैस कनेक्शनधारियों का आधार बैंक एकाउण्ट से लिंक कराया जाना है। यह कार्य विशेष अभियान चलाकर 15 दिन में पूर्ण कराया जाना है। जिला समन्वयक एल०पी०जी० द्वारा गैस एजेन्सीवार बैंक कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइण्ट (बी०सी०टी०सी०) डाटा सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को उपलब्ध करा दिया गया है। चूँकि गैस सब्सिडी कनेक्शनधारी के खाते में भेजी जाती है, इसलिए उनके आधार बैंक खाते से लिंक कराने का कार्य व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्राथमिकता से कराये जाने हेतु समस्त गैस एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है। लीड बैंक मैनेजर द्वारा समस्त बैंको को उक्त कार्य प्राथमिकता पर करने हेतु निर्देशित किया गया है। समस्त गैस एजेन्सी के संचालकों तथा बैंको को फ्लैक्सी बोर्ड, कैम्प व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों से उपभोक्ताओं को जागरूक कर उनके आधार बैंक खातों से लिंक कराने हेत निर्देशित किया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी / पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि तहसील स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर उक्त कार्य समय से पूर्ण करने की कार्ययोजना बना तथा प्रतिदिन की प्रगति सूचना प्राप्त कर जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध करायें।
उन्होंने उज्ज्वला योजना के ऐसे समस्त उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि वह अपना आधार, बैंक पासबुक की छायाप्रति व आधार से जुड़े मोबाइल नम्बर के साथ संबंधित गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर तथा अपने बैंक में जाकर अपना बैंक खाता आधार से शीघ्र लिंक करा लें ताकि उन्हें प्राप्त होने वाली सब्सिडी उनके बैंक खातों में प्रेषित हो सके।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

जमशेदपुर में भाई ने भाई का किया कत्ल! चाकू के 8 वार से थम गई सन्नी की सांसें

जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…

59 seconds ago

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

8 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago