जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु पडरौना ब्लाक से सर्वाधिक आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक जनपद भर से कुल 4299 छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन किया था ।जिसमें पडरौना ब्लॉक के सर्वाधिक 703 छात्रों ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष जनपद के केवल 2996 छात्रों ने आवेदन किया था।
ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभा वाले विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई है। आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया के लिए नवोदय विद्यालय समिति का गठन किया गया है। इसके आवेदन के लिए छात्र का उस जिले का मूल निवासी होना जरूरी है, जिसे जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए उसने अप्लाई किया है।साथ ही छात्र शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उसी जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा पांचवी की पढ़ाई कर रहा हो। छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच हुआ होना चाहिए। इस वर्ष जिले के 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 4299 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसमें पडरौना ब्लॉक के 703, कप्तानगंज के 269, रामकोला के 424,मोतीचक के 316, सुकरौली के 146, हाटा के 209, खड्डा के 338, नेबुआ नौरंगिया के 322, विशुनपुरा के 267, कसया के 269, दुदही के 239, फाजिलनगर के 183, तमकुही के 278 और सेवरही के 336 छात्रों ने आवेदन किया है। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पडरौना ब्लॉक से सर्वाधिक आवेदन होने पर सभी शिक्षक संकुल व संबंधित प्रधानाध्यापकों को बधाई दिया है।

संवाददाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago