प्राथमिक विद्यालय चकरवा बहोरदास ‘निपुण मेला’ का हुआ शुभारंभ

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक विद्यालय चकरवा बहोरदास में निपुण मेला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम द्वारा फीता काटकर किया गया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह निपुण मेला 31 अक्टूबर 2023 तक अनवरत रूप से चलेगा । निपुण मेला को 6 जोन में बांटा गया है प्रथम जोन में भाषा ,द्वितीय जोन में गणित ,तृतीय जोन में पहचान कौन?, चतुर्थ जोन में निपुण परीक्षण, पंचम जोन में खेल तथा छठवें जोन में सेल्फी रखा गया है। इस मेले में जो भी विद्यार्थी सम्मिलित होंगे अगर वे निपुण होंगे तो उन्हें निपुण उपहार प्रदान किया जाएगा साथ ही उनका फोटो निपुण विद्यार्थी की तालिका में लगाया जाएगा। आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के समक्ष बच्चों का निपुण परीक्षण किया गया जो बच्चे निपुण हुए उन्हें बैच एवं निपुण उपहार देकर बधाई दी गई। जो बच्चे निपुण हुए इस प्रकार हैं – सत्यम, प्रिंस ,विकी ,मनीष ,नैंसी , आशु, हरिओम, कृष्णा ,कान्हा, शिवानी, अनुष्का एवं अन्य । विद्यालय परिवार की ओर से एक स्मृति चिन्ह देकर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का स्वागत किया गया प्रभारी प्राधानाध्यापक ने बताया कि वह अपने विद्यालय को 31 अक्टूबर 2023 तक निपुण बना लेंगे । निपुण मेला में ए.आर.पी अग्रसेन सिंह, विपिन दुबे,दुर्गावती गुप्ता एवं सरिता जायसवाल ,गुड्डी देवी ,अनीता तिवारी ,प्रेमलता देवी ,अनिल तिवारी, सरस्वती , घुरली,शैल देवी आदि लोग सम्मिलित हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

6 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago