Categories: Uncategorized

गांजा तस्करी का भंडाफोड़ अलीनगर पुलिस ने दबोचा शातिर गांजा तस्कर​​​​​​​

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के अलीनगर थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक लूना मोटर साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन पर और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू राजीव कुमार सिसोदिया के पर्यवेक्षण में अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ पंचफेड़वा बाजार में अपराध नियंत्रण को लेकर बातचीत कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लुना मोटर साइकिल से गांजा लेकर ग्राम रेवसा के रिंग रोड होते हुए वाराणसी की ओर जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की। कुछ देर में संदिग्ध लुना मोटर साइकिल आते देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
इस गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र कुमार चौहान पुत्र जामवन्त सिंह चौहान, निवासी ग्राम पटपरा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक काले झोले में रखा 15 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि गांजा उसी के गांव के एक व्यक्ति ने दिया था और उसे वाराणसी में बेचने के लिए भेजा गया था। इस धंधे में अच्छा मुनाफा होता है और जो पैसा मिलता है, वह दोनों आपस में बांट लेते हैं।
पंजीकृत मुकदमा और बरामद सामग्री
मुकदमा संख्या 230/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना: अलीनगर, जनपद चंदौली इस बरामदगी में 15 किलो अवैध गांजा, एक लुना मोटर साइकिल (नंबर विहीन)
इस गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, अलीनगर, चौकी प्रभारी आलू मिल उपनिरीक्षक अनिल यादव, भूपौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल बीर बहादुर थे।

rkpshomnath

Recent Posts

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

4 minutes ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago