Categories: Uncategorized

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वा जिला सम्मेलन सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को रामपुर कारखाना स्थित कामरेड अतुल कुमार अंजान हाल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताते चलें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवरिया का बुधवार को रामपुर कारखाना स्थित अतुल कुमार अनजान हाल में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन के प्रमुख पर्यवेक्षक हामिद अली ने पार्टी के नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि, हमारी पार्टी देश की आजादी से पहले की पार्टी हैं और हमारे कार्यकर्ता देश के कोने कोने में पूंजीवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अब वो समय आ गया है कि, पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए, मजदूरों, किसानों, नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ के देश से वर्तमान सरकार के पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि हमे खुशी है कि बुधवार को देवरिया जनपद की नई कार्यकारिणी का चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में नौजवान कॉमरेडों को बागडोर दिया गया है, ताकि पार्टी में मजबूती आये,जिससे कि शोषित व पीड़ित लोगों की लड़ाई लड़कर उनको न्याय दिलाने का कार्य करे।
इस सम्मेलन में सभी कॉमरेडों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, आज देश मजदूरों, किसानों और नौजवानों शोषितो तथा पीड़ितों का दंश झेल रहा है, वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं।
मजदूर रोजी रोटी के लिए सड़कों पर खाक छान रहा है, वही किसान खाद बीज की बढ़ती कीमतो को लेकर खेती से वंचित होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नौजवान नौकरी के लिए अन्य प्रदेशों में भटक रहा है।
अब वो समय आ गया है कि हम सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ गाँव गाँव जाकर देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं, तभी हम सभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता पूंजीवाद को देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वही नव नियुक्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा ने कहा कि , जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करते हुए, पार्टी के आदर्शो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड आनन्द चौरसिया ने किया जबकिं कार्यक्रम का समापन कॉमरेड हामिद अली ने की। इस दौरान कॉमरेड रामध्यान प्रधान, श्यामदेव,कलेक्टर शर्मा, राजेन्द्र पाल, रतन जायसवाल, कामरेड आजाद अंसारी,शिव लोचन चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

5 seconds ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

19 minutes ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

30 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

38 minutes ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

50 minutes ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

12 hours ago