बदमाशों का तांडव: नवजात के सामने मां की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम

गूंहेसा गांव की घटना से इलाके में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

पटना,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सिरारी थाना क्षेत्र के गूंहेसा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब बदमाशों ने एक महिला की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान 25 वर्षीय सारो देवी के रूप में हुई है, जो गांव के निवासी कांग्रेस मांझी की पत्नी और विशुनी मांझी की बहू थीं।

घटना उस समय हुई जब सारो देवी अपने 25 दिन के नवजात शिशु के साथ कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुसे और महिला के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही सारो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
इस हृदयविदारक दृश्य में सबसे करुण पहलू यह रहा कि 25 दिनों का मासूम बच्चा रातभर अपनी मां की लाश के पास बैठा रहा, जिसे देखकर गांव वालों की आंखें नम हो गईं।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका परिजनों का कहना है कि सारो देवी की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हत्या पारिवारिक या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में फैली दहशत घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

सिरारी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

मातम में डूबा गांव सारो देवी की निर्मम हत्या से गूंहेसा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ओर परिवार अपनी बहू और बच्चे की मां को खोने के गम में डूबा है, वहीं दूसरी ओर लोग इस सोच में हैं कि आखिर इतनी नृशंसता के पीछे कौन हो सकता है। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

38 seconds ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

4 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

7 minutes ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

15 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

1 hour ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

2 hours ago