ऊर्जा मंत्री एक्शन में: अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के एके शर्मा, सीएम योगी ने भी बुलाई आपात बैठक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। केंद्र सरकार की नौकरशाही से इस्तीफा देकर सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बैठक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मंत्री शर्मा अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भड़कते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ऊर्जा मंत्री विभागीय अधिकारियों से तीखे सवाल पूछते और उनकी जवाबदेही तय करने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों की ‘मनमानी’ और ‘लापरवाही’ को राज्य के बिजली संकट और उपभोक्ताओं की परेशानी का मुख्य कारण बताया।

मंत्री का सख्त संदेश: “जनता की तकलीफ बर्दाश्त नहीं होगी” बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा,“मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। आप अफसरों की मनमानी और गैरजिम्मेदारी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर समय पर सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई तय है।”

मंत्री के इस तेवर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तुरंत ऊर्जा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित में कोई भी लापरवाही या देरी क्षम्य नहीं होगी।

बढ़ती बिजली समस्याओं से जनता परेशान ,प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में बिजली कटौती, ट्रिपिंग, और फॉल्ट की शिकायतें बढ़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। आम जनता बिजली आपूर्ति की स्थिति से नाराज है।

अरविंद कुमार शर्मा, जो खुद एक पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं, अब मंत्री के रूप में नौकरशाही में अनुशासन और जवाबदेही लाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह तीखा रुख आने वाले दिनों में विभागीय कामकाज को कितना बदलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

सूत्रों के मुताबिक ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों को 24×7 बिजली आपूर्ति, शिकायत निस्तारण और समयबद्ध मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग सिस्टम को और सख्त किया जाएगा अरविंद कुमार शर्मा का आक्रामक रुख और सीएम योगी की त्वरित प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता से जुड़ी बुनियादी सेवाओं पर कोई समझौता नहीं करना चाहती। आने वाले समय में ऊर्जा विभाग में बदलाव और सख्ती के संकेत स्पष्ट हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

1 minute ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

1 hour ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

2 hours ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

7 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

7 hours ago