बलिया में गंगा नदी तीसरी बार खतरे के निशान से ऊपर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गंगा नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाते हुए तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर लिया है। गंगा के उफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी किनारे अंतिम संस्कार स्थलों पर जलभराव होने से लोग अब सड़क किनारे शवदाह करने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार को बैरिया तहसील के नौरंगा चक्की गांव में गंगा की कटान से 10 पक्के मकान नदी में समा गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार गंगा का इतना भयावह रूप देखा है। इस गांव तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता भी अब नदी के पानी में डूब गया है। गंगा के बढ़े जलस्तर से जिले की लगभग 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। अब तक करीब 70 मकान नदी की गोद में समा चुके हैं। सदर तहसील क्षेत्र के महावीर घाट पर अंतिम संस्कार करने आए लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ा। गंगा किनारे जगह न मिलने पर निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास सड़क पर ही शवदाह करना पड़ा। शहर के निचले इलाके जलमग्न
नदी का पानी शहर में भी घुस आया है। निहोरा नगर, महावीर घाट, कृष्णा नगर, बेदुआ, गायत्री कॉलोनी और मुहम्मदपुर जलमग्न हो गए हैं। सड़कें डूबने से आवागमन ठप हो गया है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीण इलाकों में दिक्कतें
गंगा की बाढ़ का असर ग्रामीण इलाकों में भी गहराता जा रहा है। दुबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, केहरपुर और चक्की नौरंगा समेत कई गांवों में पानी घुस चुका है। तटवर्ती इलाकों के लोग बेहद परेशान हैं।
सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन संकट बरकरार सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर जरूर घट रहा है, लेकिन गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में फिलहाल थोड़ी कमी आई है, पर खतरा अभी टला नहीं है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों का किया निरीक्षण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…

19 minutes ago

जर्जर सड़क एवं निर्माणाधीन मोहन सेतु को लेकर सपाइओ ने पदयात्रा की

तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…

19 minutes ago

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

1 hour ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

1 hour ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

1 hour ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

2 hours ago