नदियों की सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक:सीडीओ
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक समरसता और समानता के संदेश के साथ जिला गंगा समिति, द्वारा गंगा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन गायघाट पर किया गया। इस कार्यक्रम ने समाज में एकता, भाईचारा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित हुए और जनपद के किन्नर समाज (ट्रांसजेंडर समुदाय) के साथ मिलकर गंगा आरती की। इस अनोखे दृश्य ने सामाजिक समानता और समरसता की अद्भुत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज गुप्ता द्वारा भावपूर्ण गंगा वादन से हुआ, जिसके पश्चात सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह का हृदय जीत लिया। गंगा उत्सव के अंतर्गत आयोजित महा आरती में ट्रांसजेंडर समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समाज में समानता का संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत अलंकार संगीत संस्थान के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुदामी देवी कान्वेंट स्कूल, भीटी के विद्यार्थियों ने “अपना देश, अपनी माटी” विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही डी.सी.एस. के.पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों में ए.के. उपाध्याय, रवि प्रकाश सिंह, डॉ. विशाल गुप्ता, जय प्रकाश मल्ल, रामआसरे यादव और सुधा कुमारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें – कार्तिक पूर्णिमा पर दोहरीघाट सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, मेले में दिखी लोकसंस्कृति की झलक
अलंकार संगीत संस्थान की ओर से तबले पर मदन श्रीवास्तव, हारमोनियम पर रोशन भारद्वाज, तथा गायन में पंकज गुप्ता, मीना साहनी, दीपक यादव और खुशबू किन्नर ने अपनी मधुर सुर और ताल से समां बाँधा।
कार्यक्रम में पी.के. पाण्डेय प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, रामसूरत यादव एसडीओ, वन विभाग एवं दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन का सफल संयोजन एवं नेतृत्व डॉ. हेमंत यादव, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, मऊ द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें – ‘आदि कर्मयोगी योजना’ से बदलेगी वंचित बस्तियों की सूरत, सात जिलों में शुरू हुई विकास पहल
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जलालाबाद क्षेत्र के परशुरामपुरी कस्बे के मोहल्ला जमदग्नि में खाद्य सुरक्षा…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की…
तमकुहीराज में उठेगा रॉकेट, अंतरिक्ष में छलांग लगाएंगे देशभर के 608 छात्र! 31 अक्टूबर से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा के किनारे एयर शो का रोमांच देखने की तैयारी…
AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…