कांग्रेसियों ने मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद गोष्ठी का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में मनाई गई।उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि गांधी जी सत्य ,अहिंसा के पुजारी थे।वह भारत के एकमात्र नेता हैं,जिन्हें पूरे विश्व में उनके त्याग समर्पण व बलिदान के लिए याद किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा के दम पर देश आज आगे बढ़ा है।वह अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किए। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, नागेंद्र शुक्ल, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव,आनंद देव गिरि,विजयशेखर मल्ल, नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी,सत्यप्रकाश मणि, गोपाल,सुनील द्विवेदी, दीनदयाल यादव,रामअशीष साहनी,विनोद दुबे,नौशाद रजा,ऋषिकेश मिश्र,विजय शंकर मिश्र, एस के पाठक,कमलेश मिश्र,पन्नालाल पाठक,डॉ चन्द्रिका यादव,समीर पांडेय, साबिर अली, मंजू शर्मा, मधु शर्मा, धर्मेन्द्र पांडेय, राशिद अंसारी,शिवशंकर सिंह,शम्भूनाथ दीक्षित, वीरेन्द्र त्रिपाठी,जयप्रकाश पाल,अशोक गौंड,मिर्जा इरशाद,राजकुमार यादव, रविन्द्र मल्ल,अनुकूल मणि, संजय आदि ने संबोधित किया।
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…