देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सोहनपुर स्थित गणपति सॉल्वेंट इंडस्ट्री जो की अपने निर्माण के अंतिम चरण में है, का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडेय ने किया
एमएसएमई की योजना के अंतर्गत दस करोड़ की लागत से बनने वाला ढाई एकड़ में विस्तृत यह प्लांट राइस ब्रान से खाद्य तेल निकालने का प्रक्रम है। प्रस्तावित परियोजना के संचालन की पूरी जानकारी तथा संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी ली और प्लांट के संचालन में सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। निर्माण की प्रक्रिया में बने हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और भट्टी आदि का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उप प्रबंधक रोहित सिंह, इण्डियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन देवरिया के उपाध्यक्ष विजय कुशवाह, गणपति सॉल्वेंट प्लांट के प्रोपराइटर नारद मुनि, विजय राजभर, संजय यादव अंकित मिश्र तथा अन्य उपस्थित रहे।
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…