जी.एफ.जे. क्रिकेट ट्राफी मैच में खरिका मासूमपुर ने मनकापुर को पराजित कर अगले दौर में लिया प्रवेश

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जी.एफ.जे. क्रिकेट ट्राफी के उद्घाटन मैच में खरिका मासूम पुर ने मनकापुर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।विजेता टीम के वलीउल्लाह ने सर्वाधिक 25 रन बनाया अन्य लीग मुकाबले में अलाउद्दीनपुर की टीम ने मछलीगांव गोंडा को पराजित किया अलाउददीनपुर के आलम ने तीस रन बनाया। मुण्डा माफी ने गूमा फातमाजोत को पराजित किया विजेता टीम के शुप्पाल ने 35 रन का योगदान दिया। उक्त विजेता टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता खालिद अहमद खान ने फीता काटकर किया मुख्य अतिथि ने खिलाडीयों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खालिद अहमद खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है। उक्त मैचौं के उद्घाटन में सरफराज, करीम, राजाबाबू, अरबाज, फरहान ,अफजाल खान, फैजान खान, अजमत अली, नसीम, दानिश आदि का विशेष योगदान रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago