ग्रामीण पृष्ठभूमि से जेएनयू तक: शिवांशु त्रिपाठी की प्रेरक सफलता

टांडा के शिवांशु त्रिपाठी ने जेएनयू में गणित से एमएससी में हासिल किया प्रवेश, क्षेत्र का नाम किया रोशन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद के विकासखंड बड़हलगंज अंतर्गत ग्राम व पोस्ट टांडा निवासी शिवांशु त्रिपाठी ने देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली के मुख्य परिसर में गणित (Maths) विषय से एमएससी में प्रवेश प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उन्होंने कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली के बल पर प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें – विद्यालय भूमि व पेड़ कटान मामले में प्रधान-ग्रामीणों का प्रदर्शन

शिवांशु त्रिपाठी, श्री रमेश त्रिपाठी के पुत्र हैं। ग्रामीण परिवेश में रहकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधन भी दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण के सामने बाधा नहीं बन सकते। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह देखा जा रहा है।
शिवांशु की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने हर कदम पर पुत्र को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और कठिन समय में संबल प्रदान किया। शिवांशु की सफलता इस बात का प्रमाण है कि परिवार का सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन किसी भी छात्र को शिखर तक पहुँचा सकता है।
जेएनयू जैसे शीर्ष विश्वविद्यालय में गणित जैसे कठिन विषय में चयन होना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उनकी इस सफलता पर शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ से जागी स्वदेशी चेतना

इस अवसर पर युवा नेता आलोक त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, रजनीश, सुरेश तिवारी, विनय तिवारी, संतोष तिवारी, रामसहाय तिवारी, श्याम मोहन तिवारी, अमित तिवारी, आदित्य त्रिपाठी, पंकज तिवारी, निमेष त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, पंडित रामनवल मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिवांशु को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

9 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

20 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

20 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago