जब कोई चीज मुफ्त मिल रही हो,
तो समझना चाहिये कि इसकी कोई
बड़ी कीमत पाने वाले को चुकानी है,
उनकी आज़ादी छीनी जा सकती है।

नोबेल विजेता डेसमंड टुटू ने कहा था,
“जब मिशनरीज अफ्रीका में आए,
तो उनके पास केवल बाईबल थी,
और हमारे पास हमारी जमीन थी।”

उन्होंने कहा, हम आपके लिए प्रार्थना
करने आये हैं, तो हमने आखें बंद की,
आँखें खोलीं, तो हाथ में बाईबल थी,
उनके पास हमारी जमीन संपदा थी।

जब सोशल नैटवर्क साइट्स आईं,
उनके पास फेसबुक व्हाट्सएप थीं,
हमारे पास आजादी व निजता थी,
विचारों व कल्पना की आज़ादी थी।

‘ये मुफ्त हैं’ उनके कहने से मैने आखें
बंद कर लीं, और जब खोलीं, हमारे
पास व्हाट्सएप फ़ेसबुक आदि थीं,
उनके पास मेरी आजादी, निजता थीं।

ज्ञान से शब्द समझ आते हैं और उस
अनुभव से उनके अर्थ समझ आते हैं,
जब कोई चीज मुफ्त होती है, उसकी
कीमत हम आजादी से चुकाते हैं।

मुफ़्त ही नहीं क़र्ज़ भी जिसे मिलता है,
उसकी पूरी आज़ादी छिन जाती है,
आदित्य अपनी मेहनत, अपने क़र्म,
पर भरोसा रखना उत्तम चाह होती है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

12 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago