डीएम ने की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद महराजगंज के रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के पास मौजूद धनराशि और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। सीएमएस डॉ ए.पी. भार्गव ने अवगत कराया कि समिति के पास शासन से प्राप्त ₹ 05 लाख के अतिरिक्त सामान्य नियोक्ता शुल्क (पर्ची शुल्क) उपलब्ध अस्पताल में रोगियों हेतु आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं वर्तमान सुविधाओं के रख–रखाव पर खर्च किया जाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धनराशि को समिति के निर्देशों के अनुरूप ही व्यय किया जाए। मई माह में जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों के बिलों के सत्यापन हेतु जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया। इसके अलावा जिला संयुक्त चिकित्सालय के स्टोर हेतु प्रस्तावित खरीद के औचित्य का सत्यापन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में झाड़ियों की कटाई एवं सफाई हेतु नगर पालिका महराजगंज को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति के पास उपलब्ध धनराशि को रोगियों के हित में पारदर्शी एवं नियमानुसार तरीके से खर्च किया जाए और जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि उनका लाभ रोगियों को प्राप्त हो।
इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज डॉ पुष्पलता मंगल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डॉ ए.बी. त्रिपाठी, विंध्यवासिनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

फूलों की बारिश, महिलाओं की भीड़ और समर्थन में नारे… चुनार पहुंचीं दिव्या मित्तल ने किया बड़ा ऐलान

चुनार में दिव्या मित्तल का शक्ति प्रदर्शन! फूलों की बारिश, नारों से गूंजा नगर; हर…

1 hour ago

पेट दर्द और उल्टियों के बाद अस्पताल पहुंचे अफजाल अंसारी, रात 12 बजे मेदांता में कराया गया भर्ती

अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात मेदांता में भर्ती! पेट दर्द और उल्टियों…

1 hour ago

किसे मिला कौन-सा थाना? मेरठ में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, पूरी तबादला सूची जानिए

मेरठ पुलिस में बड़ा उलटफेर! 40 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले, लिसाड़ी गेट से कोतवाली तक बदले…

2 hours ago

सुबह की सैर बनी खौफनाक! महिला का रास्ता रोककर बाइक पर बैठाने की कोशिश, आरोपी फरार

Ai निर्मित सांकेतिक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुबह की सैर पर निकली एक महिला…

2 hours ago

गोरखपुर में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल! मानीराम स्टेशन पर 4 घंटे फंसे रहे यात्री, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल

सांकेतिक फोटो गोरखपुर ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) । गोरखपुर से गोमतीनगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस…

2 hours ago