59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा निशुल्क व्यवसायिक विद्युत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन में निशुल्क बाटी गई दवाईयां

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैईया कैम्प नानपारा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत रामलीला मैदान सोहनी बलाईगांव , तहसील मिहिंपुरवा क्षेत्र में सीमावर्ती परिक्षेत्र के 40 ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क व्यवसायिक विद्युत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया,जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर कार्यवाहक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बन्धउत्व है की 59वीं वाहिनी हर साल सरकार के आत्म निर्भर भारत योजना को सीमावर्ती क्षेत्र के जरूरत मन्द ग्रामीणों तक पहुंचाने एवं उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए हर क्षेत्र में प्रयासरत है इसी क्रम में सरकार के आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के 40 ग्रामीण युवाओं को निशुल्क व्यवसायिक विद्युत की सिखलाई दलाई जाएगी प्रशिक्षण के लिए मिहीपुरवा कस्बे स्थित लाईट इंस्टीटयूट आफ इन्फार्मेशन टेक्नोलोजी को नामित किया गया है।
साथ ही संयुक्त मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ आकिब अजाज द्वारा पुरुष 56, महिला 43, व बच्चे 09 कुल 108 एवं डॉ जय प्रकाश वर्मा राजकीय चिकित्सा मिहीपुरवा द्वारा 40 ग्रामीणों के 150 पशुओं की चिकित्सीय जांच की गई तथा चिकित्सीय टीम द्वारा निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया, साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं साफ सफाई से रहने के बारे में बताया गया।
इस शिविर आयोजन के तहत सीमावर्ती गाँव मटेहिकलां, अंदानपुरवा, अचकवा एवं बलाईगाँव के ग्रामीण लाभान्वित रहे
इस अवसर पर गौतम शर्मा सहायक कमान्डेंट, सहायक कमांडेंट, रमेश चन्द्र सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक(सामान्य) विपिन कुमार, निरीक्षक(सामान्य) राजकिशोर, निरीक्षक(सामान्य) मदन लाल एवं अन्य बलकार्मिक समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व सीमावर्ती गांवों के युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

10 hours ago