अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जनवरी से दिसम्बर तक निशुल्क राशन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कार्डधारकों के आर्थिक बोझ को कम करने एवं राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिये गये निर्णय के क्रम में आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग,के आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आच्छादित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को माह जनवरी, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक (एक वर्ष हेतु) निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। जनपद में वर्तमान में अन्त्योदय योजना के 117136 एवं पात्र गृहस्थी योजना के 596078 अर्थात कुल 713214 राशन कार्डधारक हैं, जिन्हें इस माह 06 जनवरी, 2023 से वितरित किया जाने वाला खाद्यान्न पूर्णतया निःशुल्क प्राप्त होगा। इस दौरान वितरण में शिकायत / अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। समस्त कार्डधारक समय से उचित दर दुकान पर पहुँच कर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करें।
जिलापूर्ति अधिकारी ने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि, वे निःशुल्क वितरण से सम्बन्धित सूचना अपनी दुकान के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करें। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी / पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि, उक्त का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए वितरण पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago