मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l कुर्ला पश्चिम साकीनाका स्थित अजमेरी क्लिनिक मे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ.सिराज खान के नेतृत्व मे किया गया। स्वास्थ्य शिविर में भारी संख्या में मरीजों का नि:शुल्क जांच, इलाज और दवाई दिया गया।
इस मौके पर डॉ सिराज खान ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी हर तरह की जांच और इलाज करा सके और उन्हें फ्री में अच्छी सुविधा ,इलाज और दवा मिल सके।
उन्होंने कहा की शिविर में सुबह से लेकर अब तक में सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाई भी दी गई है। डॉ सिराज ने कहा कि लोगों का सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है। आशिया सोशल चॅरिटेबल फाऊंडेशन का मुख्य उद्देश्य है अच्छा इलाज के साथ साथ सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराना।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होती है कि जब मेरे द्वारा किए गए इलाज से रोगी ठीक होकर अपने घर जाते हैं। शिविर में साकीनाका के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आए हुए थे।
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…