बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा स्थित किडडू प्ले स्कूल के सभागार में जिला स्वास्थय विभाग के सहयोग से सामाजिक संगठन गौतम गाजी मानव सेवा संस्थान एवं मल्टीटास्कर्स फाउंडेशन द्वारा एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर जिला स्वास्थ विभाग के संक्रामक रोग प्रभारी आफाक अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 मरीजों का उपचार कर उनकी निशुल्क जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर नेत्रों की जांच एवं 70 वर्ष से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए तथा एक विशेष शिविर महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग का भी आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने अपनी- अपनी जांच कराईl अंत में आयोजन समिति द्वारा आफाक अहमद प्रभारी जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बहराइच को मेमोन्टो देकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर अजीमुल्ला खान, डाक्टर मकबूल हैदर जाफरी, डॉ अदिति सैनी, डॉ प्रिया, डॉ सानिया,विध्याचल दिवेदी, किरण मिश्रा, अब्दुल रहमान खान, रिंकू यादव, समीर खान,जावेद, बंशीलाल, उमेश चंद्र, अब्दुल रहीम,मो शारिब,उजेर अहमद,हाजी नूर अहमद, स्कूल के डायरेक्टर शादाब अन्सारी, फाउंडर प्रिंसपल नूरे फिरदौस व अध्यापिका शुमैला मुस्तकीम,इकरार जाहिद आदि मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…