नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त तक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 20 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 के मध्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माह अगस्त 2025 के सापेक्ष होने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा० गेहूं तथा 21 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल (35 किग्रा०) खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड धारकों / लाभार्थियों को 2.0 किग्रा० गेहूं एवं 3.0 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल (कुल 05 किग्रा०) खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क कराया जायेगा। समस्त संबंधित उचित दर विक्रेतागण अपने-अपने दुकान के उक्त आशय की सूचना, सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करेंगे। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

54 minutes ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

59 minutes ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

4 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

4 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

4 hours ago