दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन और उनके समग्र पुनर्वासन हेतु सभी विकास खण्डों में लगाए जाएंगे शिविर

शिविर का आयोजन 25 जुलाई से 5 अगस्त तक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि जनपद के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन और उनके समग्र पुनर्वासन हेतु विकासखंड स्तर पर शिविरों का आयोजन दिनांक 25 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड दो दिव्यांगता प्रदर्शित फोटो एवं मोबाइल नंबर आदि के साथ शिविर में पंजीकरण विकास खंडवार ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर निर्धारित तिथियों में प्रातः 11:00 से सायं 3:00 बजे तक कराया जाएगा, जिसमें दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के कार्मिकों के साथ ही साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। विकासखंड परदहा में 25 जुलाई 2025 को, रानीपुर में 26 जुलाई को, मोहम्मदाबाद गोहना में 28 जुलाई को, कोपागंज में 29 जुलाई को, घोसी में 30 जुलाई को, दोहरीघाट में 31 जुलाई को, रतनपुरा में 1 अगस्त को, बड़रांव में 4 अगस्त को तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर मण्डाव में 5 अगस्त 2025 को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

4 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

4 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

4 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

5 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

5 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

5 hours ago