निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील अंर्तगत ग्राम सभा मधवापुर
मे अशोक पाण्डेय वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी एव॔ प्रसिद्ध समाजसेवी व विचारक के आवास पर संत रविदास समाज कल्याण संस्थान सलेमपुर के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन स्थानीय आजाद नर्सिंग होम सलेमपुर के चिकित्सकों द्वारा किया गया । जिसमे 56 मरीजों की जाँच की गयी , लगभग 32 जरूरत मन्द लोगों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गयी ।संत रविदास समाज कल्याण संस्थान की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जनता चश्मा भी बितरित करने की योजना के अन्तर्गत 23 लोगों को चयनित किया गया । संस्थान के मुख्य संयोजक डा अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि आगामी बुद्धवार बृहस्पतिवार तक जनता चश्मा बनवाकर लोगो के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस शिविर में आजाद नर्सिंग होम की तरफ से डा निखिल विनय ( डी आप्थ), नदीम सिद्दीकी , मैनेजर पवन कुमार एवं कुमार सौरभ के साथ पांच अन्य कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे ।
अन्त मे श्री पाण्डेय जी ने क्षेत्रीय गणमान्य ब्यक्तियों , संस्थान के संयोजक एवं आजाद नर्सिंग होम की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं श्री सरफराज समाजसेवी ने आजाद नर्सिंग होम सलेमपुर की पूरी टीम को सम्मानित किया और ग्रामवासियों का आभार ब्यक्त किया और कहा कि आगे और भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेगें ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

3 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

4 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

4 hours ago