स्वास्थ्य शिविर में की गई हड्डियों की निशुल्क जांच

पूर्वाचल क्षेत्र में नमी के कारण हड्डियों के रोग ज्यादा – डॉ शशिकांत तिवारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )। नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में पारस फाउंडेशन के तत्वावधान में हड्डियों की निःशुल्क जांच ( बोन मैरो डेन्सिटी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 256 मरीजों का जांच और निःशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए बीएचयू में भौतिक चिकित्सक डॉ शशिकांत तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल में हड्डियों के रोग ,दर्द सूजन व कमजोरी का प्रमुख कारण वातावरण में नमी है। इसका दूसरा कारण संतुलित आहार विहार व व्यायाम न करना है।इसके लिए समय से संतुलित आहार व व्यायाम जरूरी है, तभी लोग हड्डियों के रोग से बच सकते हैं। समाज सेवी डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता पैदा होता है, जिसके कारण असमय रोग से बचा जा सकता है,तथा रोग की जानकारी प्राप्त होने से समय इलाज किया जा सकता है। आयोजक डॉ निशा तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सर्वसुलभ रोगों का इलाज हो सके।कोई निर्धन व्यक्ति परेशान न हो। शिविर में डॉ संतोष सिंह ने आए हुए सभी मरीजों का जांच बीएमडी मशीन से किया। शिविर को पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह तिवारी, संजय पांडेय,विशाल जायसवाल,कल्पना यादव, रामानुज यादव, आनंद पाठक,मुखी प्रसाद, एस एन मिश्र, राकेश कुमार, कृष्णकांत तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

23 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

37 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

40 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

49 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

55 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago