सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में वर्ष 2023-24 में 15 दिसंबर से 31 दिसम्बर 2023 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतिम दिन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सामने द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह रहें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सडक सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी तथा समारोह में लोगो को दुघटनाओं से होने वाले हानि के बारे में बताया तथा यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।जिलाधिकारी द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने जाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” की भाँति “हर सफर में सड़क सुरक्षा” स्लोगन वाले क्रिएटिव को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन दिवस पर आज प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के व्हाट्स एप सहित अन्य सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टेटस के रूप में लगाये जाने का अनुरोध किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन संजय दूबे के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा. सी०ओ० सिटी संजय रेड्डी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी आर०के० सिंह, टीएसआई भूपेन्द्र सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

13 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago