चार पहिया वाहन पेड़ से टकराई बाल बाल बचे लोग

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राम जानकी मार्ग थाना क्षेत्र तेलिया शुक्ला के नजदीक, बुधवार की सुबह तेजी आती हुई एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई, जिससे कार के परख्च्चे उड़ गए, लेकिन कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
बुधवार की सुबह कोहरे के कारण तेलिया शुक्ला के नजदीक रामजानकी मार्ग पर बिहार की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, कार में सवार चालक सहित कुल 4 बच्चे एवं दो महिलाओ के साथ एक अन्य लोग सवार थे, यह लोग दिल्ली के आनंद विहार से 2 जनवरी को अपने घर नानी के अंत्येष्टि में सम्मिलित होने के लिए बिहार के मधुबनी जा रहे थे । अभी यह लोग देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर तेलिया शुक्ला के समीप ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई जिससे कार के परख्च्चे उड़ गए,किन्तु कार में सवार किसी व्यक्ति को कोई खरोच तक नहीं आई।कार चालक जयकुमार ने बताया की पेड़ से कार टकराने के बाद, पोल टूटकर कार पर जा गीरा लेकिन हम लोगों को किसी प्रकार का खरोच तक नहीं आया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को किसी प्रकार से कार बाहर निकाला।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि कार पेड़ में टकराने की सूचना प्राप्त हुई है, कार में चालक सहित बच्चे एवं महिलाओं को लेकर कुल 8 लोग सवार थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है,सभी को कार से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है बाकी विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

5 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

6 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

6 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

6 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

6 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

6 hours ago