बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार लिया है ,इन चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं और पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही है, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लवकुश कुमार, विनय पटेल, अभिषेक चौरसिया, पवन यादव गस्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि कुछ लोग आसपास के इलाके में चोरी करने की योजना बना रहे हैं,जिस पर पुलिस ने छापा मार कर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कर्बला से रहीश पुत्र स्व. हग्गन 23 वर्ष निवासी केशवनगर, गोलू उर्फ बृजेश गुप्ता पुत्र केन्नू प्रसाद गुप्ता 25 वर्ष, मुमताज पुत्र शोहराब खां 27 वर्ष, बन्टी पुत्र फूले बाल्मीकी 22 वर्ष निवासी मोहल्ला चिकमण्डी कस्बा मिहींपुरवा थाना मोतीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण सरिया, पिलास, हथौड़ी, पेंचकस व टार्च बरामद किया है,पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…