नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में अवैध तरीके से जानवर की हड्डियां ला रहे हैं चार तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी ने गश्त के दौरान की कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान नेपाल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे चार तस्करो को दबोच लिया, यह तस्कर नेपाल की बूचड़खाने से विभिन्न जानवरों की हड्डियां बोरों में भरकर साइकिल पर लाज कर भारतीय क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे तस्करों को पकड़ने के बाद जवानों ने कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एसएसबी के जवान सीमा पर मुस्तैद है। आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही कड़ाई से पूछताछ करने के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिससे कि नेपाल के रास्ते अराजक और भारत विरोधी तत्व प्रवेश न कर सके। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 59वी वाहिनी एसएसबी के कैलाश चंद रमोला कमांडेंट नेपाल सीमा पर लगातार घूम कर मॉनिटर कर रहें है। जिससे जवानों का मनोबल बढ़ा है। इसी क्रम में प्रचालन गतिविधि के दौरान डी-समवाय बलाईगाँव के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान पिलर नंबर 666 के पास नेपाल से भारत अवैध रुप से ला रहें 31 बोरी जानवरों की हड्डी और साइकिल के साथ चार भारतीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी तस्करों ने बताया कि नेपाल के बुचड़खाने तथा मृत जानवरों के हड्डी को खरीदकर सुखाकर बाद में क्रेशर में तोड़कर पाउडर के रुप में भारत में ऊँचे दामों में इसकी तस्करी की जाती है। पकड़े गए सभी तस्करों तथा सामान को क्षेत्रीय वन कार्यालय चकिया बहराइच में आगे की करवाई के लिये भेज दिया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

3 minutes ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

46 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

57 minutes ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

1 hour ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

1 hour ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago