भूसा बनाने को लेकर मारपीट चार लोग घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। 1 अप्रैल को 9:00 बजे रात्रि के समय बहुताचक उपाध्याय निवासी 60 वर्षीय उमेश पांडे अपने बाइक से बैठकर अपने बच्चों के साथ जहां पर ट्रैक्टर भूसा बना रहा था अखिलेश मिश्रा पुत्र हरिंदर मिश्रा निवासी हरदिया जमीन गांव पहुंचे भूसा बनाने वाली मशीन के पास बगल के खेत में एक और मशीन भूसा बना रही थी इसके चालक द्वारा फोन करके बगल के गांव के लोगों से बताया गया की भूसा बनाने वाली मशीन के मालिक खाना लेकर मशीन के पास आ गए हैं तब तक कुछ ही समय बाद वहां पर एक आदमी आया और उमेश पांडे से उनकी बातचीत होने लगी तब तक बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए और उमेश पांडे के साथ मारपीट करने लगे यह देखकर भूसा बनाने वाली मशीन को चला रहे परिवार के सदस्यों ने बंद करके खेत में दौड़ कर आया तो उनके ऊपर भी लोग टूट पड़े और मारपीट कर घायल कर दिए खेत मालिक के द्वारा 112 डायल करके सूचना दिया गया सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड भिजवाए वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया दो घायलों को जिला चिकित्सालय से दो दिन बाद घर भेज दिया गया लेकिन उमेश पांडे को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया जहां पर तीन दिन इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया उमेश पांडे के पुत्र के द्वारा 2 तारीख को पुलिस चौकी मालदा पर तहरीर दिया गया चौकी प्रभारी मालदा गजानंद यादव के द्वारा बोला गया कि आप लोग इलाज कराया उसके बाद तहरीर दीजिएगा 6 दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ अगर दोनों पक्षों के लोग घायल हैं तो दोनों पक्षों से मुकदमा क्यों नहीं किया गया यह सवाल चौकी प्रभारी मालदा के ऊपर बनता है उनके द्वारा किसका इंतजार किया जा रहा था वहीं थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बॉर्डर का गांव है इसकी मुकदमा को उभाव थाना में होनी चाहिए लेकिन मैं चौकी इंचार्ज मालदा को बोल दिया हूं मुकदमा दर्ज हो जाएगा सबसे बड़ी बात तो यह है की 6 दिन बाद में मुकदमा दर्ज नहीं होता है यह किसकी जिम्मेदारी है मुकदमा दर्ज करना क्या ऐसे ही सब कुछ चलता रहेगा उत्तर प्रदेश सरकार अपराध मुक्त पर काम कर रही है क्या ऐसे ही अपराध मुक्त होगा उत्तर प्रदेश ऐसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के वजह से खरीद गांव में दो मर्डर हो गया लेकिन सिकंदरपुर पुलिस आज भी सचेत नहीं है थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर और चौकी प्रभारी मालदा दोनों लोगों के द्वारा बताया गया कि उधर से भी एक लोग 25 वर्षीय गोलू राजभर की चोट है खैर गलती किसी की भी हो मुकदमा दर्ज होना चाहिए और पुलिस को अलर्ट रहना चाहिए हाई कोर्ट के द्वारा यह दिशा निर्देश जारी किया गया है की प्रथम दृश्य सूचना देने पर सूचना कहीं भी पंजीकृत कर ली जाएगी और जीस थाना क्षेत्र का घटना होगा उस थाना क्षेत्र पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा विवेचना घटनास्थल क्षेत्र का थाना ही करेगा ऐसे कुछ भी हो अगर चौकी प्रभारी मालदा का प्राइवेट नंबर की सर्विलांस पर जांच हो जाए तो पता चल जाएगा की मारपीट करने वालों से कितना देर उनकी बात हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

10 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

10 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

10 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

13 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

13 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

13 hours ago