श्रीराम नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

दर्शन को करना पडा घंटों इंतजार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिवस श्रीराम नवमी पर जिला मुख्यालय स्थित मां समय माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। भारी भीड़ के चलते मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके साथ लोगों को घंटों जाम का भी सामना करना पड़ा। दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त है। स्वयंसेवक भी व्यवस्था बनाने में हाथ बंटा रहे हैं। रविवार दोपहर में पुजारियों का कहना था कि अब तक हजार से अधिक श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। श्रीराम नवमी पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आवाजाही शुरू हो गई। इसके साथ ही जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago