सड़क हादसे में चार घायल, इलाज जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय से सलेमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी कार में सवार चार लोग देवरिया बाजार करने गए थे। बाजार करके लौटते समय देवरिया सलेमपुर मुख्य मार्ग पर मझवलिया चौराहे के पास अचानक बाईक सवार कार के सामने आ गया। बाईक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार श्याम गौड़ 25 वर्ष पुत्र गोपाल निवासी ग्राम सुनहुला थाना खुखुंदू,अभिषेक प्रजापति 14 वर्ष पुत्र संतोष,प्रवीण यादव 25 वर्ष पुत्र रामबदन यादव, सोनू पुत्र राम प्रताप गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर डाक्टर ने सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष खुखुन्दू इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सभी लोग ब्रह्मभोज के लिए बाजार करने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर किए जाने की सूचना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago