उत्तम शिक्षा और अच्छे संस्कार
जीवन में विकास के मूल मंत्र हैं,
शिक्षा से ज्ञान विज्ञान बढ़ते हैं,
संस्कारों से चरित्र श्रेष्ठ बनते हैं।

जो शिक्षित है उसे अज्ञानी की तरह
किसी से झुकने की ज़रूरत नहीं होती,
सुसंस्कृत व्यक्ति को अनावश्यक
नतमस्तक होने की ज़रूरत नहीं होती।

बढ़ी हुई उम्मीदों और वास्तविकता
के बीच अंतर मानसिक तनाव होता है,
इन दोनो के बीच में जितना ज़्यादा
अंतर होगा उतना बड़ा तनाव होगा।

हमें अपने दैनिक जीवन में हमेशा
वास्तविकता स्वीकार्य होनी चाहिये,
भौतिकता की चकाचौंध में फँस कर
व्यर्थ की उम्मीद नहीं करनी चाहिये।

झूठ की तारीफ़ और सच का मज़ाक
कुछ ऐसा ही है आजकल का रिवाज,
झूठ को सच साबित कर लेते हैं लोग,
जानना कठिन है दुनिया का मिज़ाज़।

बीते हुये कल का पछतावा और आने
वाले कल की चिंता, दो ऐसे सत्य हैं,
जो हमारी वर्तमान की, खूबसूरती
व प्रसन्नता को भी चुरा ले जाते है।

हर किसी को स्थितियों के अनुसार
जीवन में बदलाव करना होता है,
आदित्य परिस्थिति के अनुसार
कार्य कलापों को ढालना होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago