जिला वृक्षारोपण समिति व गंगा समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं गंगा समिति/पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थलवार सूचना तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी को प्रेषित किया जाए तथा गड्ढे खुदान की प्रगति रिपोर्ट आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अतिशीघ्र उपलब्ध करा दी जाए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त ईओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि पर्यावरण समिति से संबंधित अपशिष्टों का प्लान बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों से गंगा से संबंधित 10 इंडिकेटर की सूचना तत्काल प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि कई विभागों द्वारा वृक्षारोपण के उपरान्त जियोटैगिंग नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुये अपलोड कर दिया जाये।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उप कृषि निदेशक डा. राकेश सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, तहसीलदार सदर जनार्दन, पर्यावरण वैज्ञानिक रोली पाठक सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago