चार दिवसीय विराट किसान मेला कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पारंपरिक ददरी मेले में किया गया, जो 17 से 20 नवम्बर तक चलेगा। किसान मेले एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त द्वारा फीता काटकर, दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांसद का स्वागत इन्द्राज, उप कृषि निदेशक, धमेन्द्र कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, संतोष यादव भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ-साथ कृषक खड़क बहादुर तिवारी, अतरेश सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, वंश बहादुर सिंह, विनोद सिंह, सतीश यादव, अभिनव मिश्रा, एवं श्री गणेश यादव इत्यादि द्वारा किया गया। डा0 रजनीश श्रीवास्तव भारतीय सब्जी उत्पादन संस्थान वाराणसी के द्वारा मटर, टमाटर, गोभी एवं प्याज की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में जनकारी प्रदान की गयी। कृषि विशेषज्ञ गोपाल राम डॉ चंदन सिंह पशुपालन व हरिशंकर वर्मा खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ, द्वारा कृषक बंधुओं को खेती किसानी पर विभागीय जानकारी प्रदान की गयी।

उप कृषि निदेशक इन्द्राज के द्वारा सांसद के साथ-साथ दूर दराज से आए कृषक बंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विराट किसान मेले में कहा कि ’कृषि की अर्थव्यवस्था शक्तिशाली होने पर ही देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध हो सकती है, उन्होने अपने उद्बोधन में जनपद के कृषको कोे खेती हेतु तीन मंत्र बताते हुए कहा कि कृषक अधिक उत्पादन, कम लागत, व अधिक पैसे में अपने उत्पादन को विक्री कर अपने आय को दुगुना कर सकते है। सांसद द्वारा मेले में 48 कृषकों को चना, मसूर के निःशुल्क मिनीकीट एवं यंत्रों के प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। किसान मेले में सुमील केमिकल्स, श्रीराम फर्टिलाइजर, कृषि यंत्र, फसल बीमा, गन्ना, पशुपालन समाज कल्याण, बाल विकास कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण, मलेरिया, खाद, बीज एवं उर्वरकों से संबंधित स्टाल लगाये गये, जहॉ कृषक बंधु पहुंचकर जानकारी लेते रहे। मेले में अखिलेश सिंह किसान नेता, छितेश्वर तिवारी, शशि भूषण पांडे, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, सत्येंद्र राय, बलवंत सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, मदन गुप्ता, उपेंद्र, सुनील, बृजेश राम सहित तमाम जनपद के सम्मानित किसान बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक, बलिया के द्वारा मेले में आये हुए कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव भूमि संरक्षण अधिकारी, बलिया द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

6 minutes ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

12 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

1 hour ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

1 hour ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago