जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हुआ जिलाधिकारी -विद्यार्थी संवाद

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। संवाद का विषय ‘अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करें और उसे कैसे प्राप्त करें?’ था। संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच इस भावना को जगाना था कि वर्तमान पीढ़ी बहुत ही ऊर्जावान है और वह कुछ भी करने में सक्षम है।
विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से उनके छात्र जीवन और प्रशासनिक जीवन के अनुभव को जाना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफल तभी बना जा सकता है जब हम अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि आप सभी अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
उन्होंने कहा कि अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही आईएएस ऑफिसर बनीं। उन्होंने कहा कि आईएएस बनने में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि परिवार का आपके प्रति विश्वास और भरोसा आपको ऊर्जावान बनाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपनी कमजोरियों को भी जानना चाहिए क्योंकि कमजोरियां से ही हम सीखते हैं और अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं । विद्यार्थियों से जिलाधिकारी ने कहा कि बचपन में हमें यह पता नहीं होता है कि हमारा लक्ष्य क्या है? लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं हमें अपनी योग्यता और लक्ष्य के प्रति गंभीर होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सपने को कभी भी मरने ना दें। उसे हमेशा जीवित बनाए रखें और उसके लिए सतत प्रयास करते रहें और सकारात्मक होकर आगे बढ़ते रहें। आपको अपना लक्ष्य अवश्य मिलेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago