क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


प्रशिक्षण व्यक्ति के कार्य और दायित्वों का बोध कराता है और ज्ञान ही व्यक्ति को महान बनाता है-आर एस चौधरी
श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती के विकास भवन परिसर भिनगा स्थित जिला पंचायत रिसर्च सेंटर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आठवें बैच के समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपनिदेशक देवीपाटन मंडल आर एस चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति के कार्य और दायित्वों का बोध कराता है और ज्ञान ही व्यक्ति को महान बनाता है प्राप्त ज्ञान का अपने क्षेत्र में व्यवहारिक रूप से प्रयोग करना ही प्रशिक्षण की उपलब्धि है । सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी है उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायतों की बैठक में भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहकर ग्राम पंचायत विकास योजना में भी अपनी महती भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से ही हमारे कार्यों में गुणवत्ता और निखार लाई जा सकती है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के सेकेण्ड फेज में भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाने में तथा उसकी निरंतरता को बरकरार रखने में भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महती भूमिका है वह अपने क्षेत्र में शौचालय से वंचित पात्र लोगों का नाम जुड़वाने के साथ-साथ उनको योजनाओं का लाभ दिलाने में योगदान करें। इसके पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने सतत विकास के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि सही तरीके से क्षेत्र पंचायत विकास की योजना बनाई जाए और उसमें सतत विकास के 9 लक्ष्यों को सम्मिलित किया जाए तो निश्चित रूप में आने वाले समय में हम अपने क्षेत्र पंचायत को एक मॉडल क्षेत्र पंचायत के रूप में विकसित कर सकेंगे। प्रशिक्षक आशुतोष दुबे ने बाल हितैषी ग्राम पंचायतों तथा पर्याप्त जलयुक्त गांव के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ बालक ही किसी भी गांव के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं,बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तथा उनके साथ होने वाले विभिन्न घटनाओं से सुरक्षित रखने का दायित्व पंचायतों का है यदि पंचायतें अपने दायित्वों का उचित तरीके से निर्वहन करें तथा उन्हें सुरक्षा का माहौल प्रदान करें तो बच्चे अपने भविष्य के लक्ष्य को सुगमता से हासिल कर सकेंगे। डॉ प्रवीण दीक्षित ने स्वस्थ गांव और पोषण पर चर्चा करते हुए कहा कि अच्छे पोषण से ही मानसिक, शारीरिक तथा बौद्धिक विकास संभव है इसके लिए सरकार की संचालित योजनाओं में पात्रों का चिन्हांकन करके उन्हें उचित लाभ दिलाया जा सकता है। प्रशिक्षिका गुलशन जहां ने महिला हितैषी ग्राम पंचायतों के संदर्भ में चर्चा करते हुए महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया अंत में श्री चौधरी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस अवसर पर जटाशंकर मिश्रा ने भी ई गवर्नेंस के संदर्भ में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

8 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

19 minutes ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

29 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

41 minutes ago

20 अक्टूबर का राशिफल: दशहरे पर किस राशि को मिलेगा तरक्की का संकेत? जानें शुभ रंग और उपाय

विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…

57 minutes ago

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

6 hours ago