मुख्य शूटर ‘बादशाह’ समेत चार आरोपी बंगाल से सड़क मार्ग से पटना लाए जा रहे

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता तो मिल ही गई थी। बहुचर्चित हत्याकांड के चारो आरोपियों को बिहार एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर ‘बादशाह’ भी शामिल है। अब एसटीएफ की टीम चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना ला रही है। इस पूरी कार्रवाई से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी आरोपियों को स्कॉर्पियो गाड़ी में हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों के बीच ले जाया जा रहा है। आरोपियों को लेकर एसटीएफ की टीम झारखंड के धनबाद से निकल चुकी है और अब सीधे पटना की ओर रवाना हो चुकी है। वीडियो में एसटीएफ की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता स्पष्ट झलकती है।

जानकारी के अनुसार, चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी ‘बादशाह’ फरार चल रहा था और एसटीएफ को उसकी तलाश थी। बंगाल में उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस की नजर में थे।

एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के लिए कड़ी सुरक्षा में पटना लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ के बाद इस हत्याकांड में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर बेहद सतर्क है और आरोपियों के क्रिमिनल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद की जा रही है कि पूरे कांड की परतें जल्द ही खुलेंगी और साजिशकर्ताओं तक कानून पहुंचेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

23 minutes ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

2 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, मॉर्निंग वॉकर्स से पुलिस ने किया संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago