थाने से चार आरोपी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

औरंगाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरी के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपी (जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं) थाने की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। यह घटना न केवल पुलिस की निगरानी व्यवस्था, बल्कि थाने की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी आरोपियों को बुधवार को लॉकेट चोरी और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाना हाजत में रखा गया था। आरोपियों ने हाजत की खिड़की की जाली तोड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही देवकुंड थाने में अफरा-तफरी मच गई। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपियों में दो वयस्क और दो नाबालिग हैं। सभी पर पहले से भी आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण ऐसी घटना घटी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

23 minutes ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

29 minutes ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

36 minutes ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

1 hour ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

1 hour ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

3 hours ago