पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया

Rkpnews आज भारत के अर्थशास्त्ररीय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे और करोड़ों भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिखा कि राष्ट्र के साथ जुड़कर डॉ. मनमोहन सिंह को 90वें जन्मदिन की बधाई। अपने सुंदर और आत्म-प्रभावशाली तरीके से, उन्होंने भारत को और अधिक गौरव की ओर अग्रसर किया। करोड़ों भारतीयों के लिए वह आज भी ऐसे हीरो हैं, जो बोलते कम और करते ज्यादा थे। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरपूर आशीर्वाद मिले। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिका कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हैं। हम उन्हें यूपीए सरकार के दौरान उनके नेतृत्व के लिए, एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए, लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और राष्ट्रहित में अथक रूप से काम करने के लिए धन्यवाद देते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिका कि एक ऐसे राष्ट्रकर्मी जिनके कार्यकाल को देश याद करता है, गर्व करता है। एक ऐसे राष्ट्र सेवक जिन्होंने भारत को आर्थिक अस्थिरता से बाहर निकाला। पूर्व प्रधानमंत्री, प्रेरणा पुंज डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ। सभी देशवासी आपकी अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की जमीन पर विकास की मजबूत फसल खड़ी कर अपनी दूरदर्शी नीतियों के जरिए उसे देश के वंचित तबकों तक पहुंचाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी सादगी, विनम्रता व कर्मठता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

18 seconds ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

18 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 hours ago