झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राज्यसभा में दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सोमवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 80 वर्षीय सोरेन का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक विशिष्ट आदिवासी नेता थे, जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता था और जनता उन्हें ‘गुरुजी’ कहकर पुकारती थी। वे आदिवासी समाज के अधिकारों और विकास के लिए निरंतर संघर्षरत रहे और उनकी आवाज संसद से लेकर सड़कों तक गूंजती रही।

सोरेन के राजनीतिक जीवन की शुरुआत आदिवासी अधिकार आंदोलन से हुई थी और वे झारखंड राज्य के गठन के प्रमुख सूत्रधारों में से एक रहे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई बार संसद और झारखंड विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व किया और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

उनके निधन की खबर से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने उनके योगदान को याद करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

फोटो – सौजन्य से राज्य सभा टीवी

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

34 seconds ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

11 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago