जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

जम्मू काशमीर एजेंसी ।फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अगले महीने नए अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव होना है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नए अध्यक्ष बनने की संभावना है। हालांकि इसका फैसला 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव में होगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और संचार प्रभारी तनवीर सादिक ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए डेली एक्सेलसियर को बताया कि चुनाव 5 दिसंबर को होंगे और इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इससे पहले अब्दुल्ला ने पार्टी अध्यक्ष पद से हटने का संकेत दिया था। हालांकि, चुनाव होने तक वह अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जेकेएनसी संरक्षक ने कहा, “मेरा स्वास्थ्य मुझे अब पार्टी का नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देता है।”

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago