जम्मू काशमीर एजेंसी ।फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अगले महीने नए अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव होना है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नए अध्यक्ष बनने की संभावना है। हालांकि इसका फैसला 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव में होगा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और संचार प्रभारी तनवीर सादिक ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए डेली एक्सेलसियर को बताया कि चुनाव 5 दिसंबर को होंगे और इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इससे पहले अब्दुल्ला ने पार्टी अध्यक्ष पद से हटने का संकेत दिया था। हालांकि, चुनाव होने तक वह अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जेकेएनसी संरक्षक ने कहा, “मेरा स्वास्थ्य मुझे अब पार्टी का नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देता है।”
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…