पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे ने महानगर गैस कार्यालय पर मोर्चा निकालने की धमकी दी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष और चेंबूर के सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 152 की पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से लोगों को गैस की आपूर्ति नही शुरू हुई तो हमें मजबूरन सोम्मया ग्राउंड के महानगर गैस कार्यालय पर मोर्चा निकालना ही पडेगा। बता दें कि चेंबूर सुभाष नगर में इमारत क्रमांक 47 को विघ्नहर्ता विकासक द्वारा नये सिरे से इमारत का निर्माण कार्य के दौरान पोक्लेंड से खुदाई के समय गैस पाईप लाईन टूट जाने के कारण इमारत क्रमांक ५१ और ५२ में महानगर गैस कंपनी की पाइप लाइन टूट गई है। इस कारण इमारत क्रमांक ५१और ५२ में गैस आपूर्ति खंडित हो गई है। जिसके कारण इन इमारतों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के समक्ष पिछले चार दिनों से उपवास करने की नौबत खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि यहां के घरों में गैस की आपूर्ति होने से वहां के निवासियों के खाने-पीने से लेकर सुबह के चाय का इंतजाम पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे की तरफ से किया जा रहा है।सर्दी के मौसम में वरिष्ठ नागरिकों को स्नान के लिए गरम पानी की किल्लत भी हो गई है। बड़ी संख्या में में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सुभाष नगर में पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे के जनसम्पर्क कार्यालय पर पहुंचकर इस बारे में अवगत कराया। आशाताई सुभाष मराठे ने तत्पश्चात मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद वहां पर मौजूद और जिम्मेदार लोगों से समस्या का समाधान के लिए बात की।

Karan Pandey

Recent Posts

सोख्ता की जमीन कब्जाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला…

2 minutes ago

कोपागंज पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की इस अभियान से क्षेत्र में खलबली मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक इलामारन…

6 minutes ago

बाल स्वास्थ्य पोषण माह: टीकाकरण और विटामिन ए पर विशेष जोर

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)बाल स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद देवरिया…

8 minutes ago

अवकाश के दौरान शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु भेजना अनुचित- मृत्युंजय ठाकुर

पटना(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार वर्तमान में राज्य में 25…

13 minutes ago

गन्ने के खेत में मिला माहभर पुराना अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौहरिया…

32 minutes ago

प्रचार वाहन के जरिए गांव-शहर में पहुंचा सुशासन अभियान

सुशासन दिवस पर मऊ में जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुति और क्विज से दिया गया सुशासन…

37 minutes ago