बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही ग्राम के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की सोमवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी राज करन नय्यर, एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी के साथ ही कई थानों की पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसपी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। हालांकि अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर एक अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा किया है।पूर्व प्रधान सोमवार की रात खाना खाने के बाद पुराने घर के बरामदे में सोए थे। रात में किसी समय हमलावरों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान की पत्नी उन्हें जगाने पहुंची तो खून से लथपथ शव पड़ा था। आसपास के लोग जमा हो गए। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसपी राज करन नय्यर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच में जुट गई है। मृतक के पुत्र से बात हुई है जो विवेचना का हिस्सा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…