नगर पंचायत के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा गया मांग पत्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर सुधाकर गुप्ता ने शुक्रवार को नगर स्थित गांधी चौक पर नगर पंचायत सलेमपुर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी सलेमपुर को सौंपते हुए नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

धरने को संबोधित करते हुए सुधाकर गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत सलेमपुर के अगल-बगल स्थित गांवों को शामिल कर नगर पालिका सलेमपुर का गठन किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच कमेटी गठित की जाए।

उन्होंने नगर पंचायत में नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मियों की भी जांच की मांग करते हुए कहा कि कई ऐसे लोग नियुक्त हैं जो नगर पंचायत का कार्य करने के बजाय अध्यक्ष के निजी कार्यों में लगे रहते हैं। साथ ही नगर पंचायत सलेमपुर में अब तक हुए सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लागत की जांच कराने की मांग भी की गई।

धरने के दौरान फल विक्रेता सुरेश गौड को ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा पशु से बोलेरो टकराने की घटना में मझौलीराज निकासी दो ब्राह्मण परिवारों के युवकों की हुई हत्या के मामले में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

भीषण ठंड को देखते हुए धरनास्थल से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। अंत में सुधाकर गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सभी लोग बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान शिवशंकर जायसवाल, सौरभ, भुलन चौहान, बहादुर प्रसाद, नितेश कुमार, राजेश रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

19 minutes ago

बिहार के नए CM पर अनंत सिंह का बड़ा बयान: निशांत कुमार को बताया सबसे योग्य

बिहार(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच…

28 minutes ago

भारत के लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट: ईरान ने दी जहाजों को सुरक्षित रास्ते की अनुमति, तेल संकट में बड़ी राहत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत…

37 minutes ago

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

11 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

13 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

14 hours ago