देवरिया में लगेगा आरसेटी उत्पाद प्रदर्शनी मेला, महिलाओं को मिलेगा लाभ

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा एक दिवसीय उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:30 बजे से आरसेटी पुरुषोतमपुर, डुमरी चौराहा से लगभग एक किलोमीटर पूर्व आयोजित होगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने बताया कि आरसेटी एसएचजी उत्पाद प्रदर्शनी मेला देवरिया का मुख्य उद्देश्य आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों और पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर प्रदान करना है। इससे न केवल उन्हें सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उनके उत्पादों को पहचान और बाजार भी मिलेगा।

मेले में हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित वस्तुएं, घरेलू उपयोग के उत्पाद, पैक्ड खाद्य सामग्री, सिलाई-कढ़ाई से बने वस्त्र, रेडीमेड गारमेंट्स तथा कृषि आधारित उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि मेले में केवल वही अभ्यर्थी और स्वयं सहायता समूह भाग ले सकेंगे, जिन्होंने आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा जो विधिवत पंजीकृत एसएचजी से जुड़े हों। प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है और प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों में स्वच्छता, गुणवत्ता और पैकेजिंग मानकों का पालन करना आवश्यक होगा।

पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी विशाल गुप्ता, निदेशक आरसेटी देवरिया से मोबाइल नंबर 9451330003 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और ग्रामीण उद्यमियों का मनोबल बढ़ाएं।

rkpshomnath

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago