पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा दिये गये प्रशस्ति पत्र को वन क्षेत्राधिकारी ने वन रक्षक को देकर किया सम्मानित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब्दुल्लागंज रेंज कार्यालय परिसर में वन क्षेत्राधिकारी ने ध्वजारोहण कर वन कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित बंद कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा की अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें यही संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा होगी। इस अवसर पर वन रक्षक देव वर्मा को सम्मानित भी किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर प्रकाश डाला और कहां कि प्रत्येक वर्ष यह शुभ अवसर हमें नए भारत की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है जो कि अब भारत विश्व के गिनती के देशों में शामिल हो चुका है। हम आत्मनिर्भर भारत बन चुके हैं। उन्होंने वनकर्मियों से कहा की वह निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य को पूरा करने पर ध्यान दें। यही देश और संविधान के प्रति उनकी सच्ची वफादारी और निष्ठा होगी,वन क्षेत्राधिकारी ने ध्वजारोहण कर संविधान के प्रति शपथ दिलाते हुए कहा की हम सब अपनी मेहनत व ईमानदारी के साथ वन की सुरक्षा व्यवस्था को ईमानदारी के साथ निर्वाह करें और हमारा वन क्षेत्र सीमा से सटा होने के कारण वन माफिया से सतर्कता रखते हुए वन की सुरक्षा व्यवस्था पर सजग रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा वनरक्षक देव वर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया स्मरण पत्र सौंप कर सम्मानित किया इस अवसर पर अब्दुल्लागंज से सम्बन्धित वन दरोगा संभू नाथ यादव, वन दरोगा दिनेश कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार, वन रक्षक मनोज कुमार सिंह, वन रक्षक, सुरेश वर्मा, मनोज तिवारी सहित वन कर्मी मौजूद रहे।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…