बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भरथावँ में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा है, प्राप्त सूचना के आधार पर शिवम गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल व सिकन्दरपुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथावँ में अवैध कटान के विरुद्ध छापेमारी की गई ।मौके पर अवैध कटान करते हुए व अभिवहन करते अभियुक्तों तेज सिंह व श्याम बाबू ठेकेदार के साथ साथ ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली , टांगा,फावडा व डीजल चलित आरी जब्त किया गया।कार्यवाही में अंजनी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुकेश राय वन दरोगा, संजीव गुप्ता वन दरोगा, दत्तात्रेय सिंह तथा सूरज भारती माली आदि शामिल रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…