भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)रामरेखा राय इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग महुरांव खोरीबारी रामपुर में 12 मई 024 को मॉडर्न नर्सिंग के जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटी गेल का जन्म दिवस नर्स दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर केक काटा गया तथा लैंप लाइटनिंग का कार्यक्रम हुआ।वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा सपथ लिया गया अपने संबोधन में संस्था के चेयरमैन डॉ डीएन राय द्वारा कहा गया कि समाज के प्रति नर्सों के योगदान को चिन्हित करने के लिए ही प्रत्येक वर्ष पूरी दुनिया में यह जन्म जयंती अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनके द्वारा उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से उनके ही जैसे समर्पित एवं उनसे ही प्रेरित होकर अपने सेवा काल में नर्सिंग का कार्य करने का आह्वान किया। वहीं भाजपा देवरिया से सांसद प्रत्याशी शशांक मणि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा लोकसभा चुनाव में सभी लोगों से अधिकतम मतदान करने की अपील किया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया नेवी अधिकतम मतदान करने की अपील के साथ ही नर्सिंग के सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला है। वहीं कार्यक्रम में सुधांशु राय, दिव्या सोनी मुन्ना राय, अरविंद प्रजापति, अजय राय, मधुलता, स्नेहा, बबली, रोमी वर्मा, प्रीति, सोनम, आदि की उपस्थिति रही।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…