देवरिया में पहली बार तीन दिवसीय खगोल विज्ञान कार्यक्रम, विद्यार्थी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में पहली बार खगोल विज्ञान पर केंद्रित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन 24 से 26 नवंबर 2025 तक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) देवरिया में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता को ब्रह्मांड तथा अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक जानकारियों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुंबई के नेहरू तारामंडल के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं मानव व्याख्याता एस. ओ. नटराजन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। अब तक देशभर में 3500 से अधिक व्याख्यान दे चुके नटराजन वर्तमान में सूर्य और कोरोना पर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। वे प्रतिभागियों को ब्रह्मांड की संरचना, ग्रहों, तारों, आकाशगंगाओं और अंतरिक्ष के अन्य रहस्यों के बारे में रोचक और वैज्ञानिक तथ्यों के साथ अवगत कराएंगे।

रंगीन स्लाइड्स के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की विस्तृत व्याख्या की जाएगी। साथ ही प्रतिभागी विशेष टेलिस्कोप से चंद्रमा के गड्ढों, शनि के छल्लों और अन्य खगोलीय पिंडों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कर सकेंगे।

राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय तथा केंद्रीय विद्यालय देवरिया के छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रत्येक दिन कार्यक्रम का समय शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शैक्षिक विशेषज्ञों के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने और खगोल विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago