Categories: Uncategorized

एनडीए के 148वें दीक्षांत समारोह में 17 महिला कैडेटों को प्रथम बार स्नातक उपाधि

  • प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, मुख्य अतिथि रहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के 148वें कोर्स का दीक्षांत समारोह गुरुवार, 29 मई 2025 को ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में 17 महिला कैडेटों सहित कुल 339 कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं। यह पहला अवसर था जब महिला कैडेटों को एनडीए से स्नातक की उपाधि मिली।
दीक्षांत समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. पूनम टंडन ने सभी कैडेटों को बधाई दी और कहा, “यह जानकर गर्व होता है कि एनडीए ने अब तक 40,000 से अधिक अधिकारी देश को दिए है। जिन्होंने युद्ध और शांति दोनों काल में भारत का गौरव बढ़ाया है। आज इन नवनिर्मित अधिकारियों को उपाधियाँ प्रदान कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”
उन्होंने कहा, “महिला कैडेटों का यह पहला बैच न केवल एनडीए के इतिहास में बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में एक मील का पत्थर है। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्कृष्टता और सेवा की भावना का कोई लिंग नहीं होता।”
इस अवसर पर कुल 339 कैडेटों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 84 को बीएससी, 85 को कंप्यूटर साइंस, 59 को बीए और 111 कैडेटों को बीटेक की उपाधियाँ दी गईं।
एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने महिला कैडेटों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करेंगी।
समारोह के अंत में प्रो. टंडन ने महिला कैडेटों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा, “आपकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पूरे देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आप बदलाव, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं।”

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

14 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

14 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

14 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

14 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago